Search

 
 
 

धनबाद:महिला कांग्रेस ने 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया

 

जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झंडा फहराया, जिप सदस्य कुमारी रूपा भी मौजूद

Dhanbad : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार 15 सितंबर को जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया. समारोह में जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेत्री कुमारी रूपा उपस्थित थीं. धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिला कांग्रेस का झंडा फहराया. महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने इस अवसर पर प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की शपथ ली. मौके पर सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस का चालीस साल का सफर संघर्ष पूर्ण रहा है. महिला सशक्तीकरण को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीति में लाकर अधिकार दिलाया, जो उनके उत्थान में मील का पत्थर साबित हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही