Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस

Advertisement
Advertisement

आंदोलन में जो करेगा योगदान, उसे ही 2024 में चुनेंगे: बेंगू ठाकुर

Nirsa : निरसा के बड़ा अम्बोना गांव में 24 जून शनिवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के महिला मोर्चा ने जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने किया. जुलूस में शामिल महिलाओं ने सरकारी विद्यालय में बांग्ला भाषा की पढ़ाई की मांग की. कहा कि पहले  स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई होती थी. परंतु अलग राज्य बनने के बाद बंद कर दी गई. ऐसा क्यों, सरकार को जवाब देना होगा समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि बांग्ला भाषियों की संख्या अधिक रहने के बावजूद स्कूलों में पठन पाठन नहीं हो रहा है. यह भाषा 26 जाति  लोगों का मौलिक अधिकार है. इस अधिकार को छीनने नही देंगे. प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने कहा कि निरसा क्षेत्र के 95% प्रतिशत लोगों की भाषा बांग्ला है. इसीलिए बांगला भाषा के लिए निरसा क्षेत्र से ही आंदोलन शुरू होगा. इस बार गांव-गांव प्रचार करेंगे. जो हमारी मातृभाषा के आंदोलन में योगदान करेगा, उसी को 2024 में चुनेंगे. जो योगदान नहीं करेगा, उसको गांव में घुसने नहीं देंगे. इसलिए हर गांव में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है. जुलूस व सभा में असीत गोराई, मुकन दास, गणेश गोराई, नगेन गोराई बाबल सुईस, रुपाली मंडल, वर्षाला गोराई, साधन मंडल, गौरी देवी, अनिल मोदक, सरस्वती देवी, पूनम सईस, ललिता मंडल, बारौनी मंडल शिबरी मंडल, अरुणा, कुंती मंडल, लीला मंडल, माथा मंडल आदि शामिल थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही