Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिला समिति ने अनाथ बच्चों के बीच मनाई पुष्प होली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  होली के उपलक्ष्य में धनसार के बास्ताकोला जीवन संस्थान में शनिवार 4 मार्च को दीक्षा मंडल मुस्कान महिला समिति ने जीवन संस्थान के दिव्यांग, मन बुद्धि अनाथ बच्चों के बीच पुष्प होली मनाई. इस दौरान बच्चों में काफी हर्ष देखा गया. जीवन संस्थान के कुल 23 मन बुद्धि से दिव्यांग व अनाथ बच्चों के साथ पुष्प (पलाश फूल) की माला पहना कर और गुलाल लगाकर होली मनाई. इस दौरान समिति अध्यक्ष राज राय ने सभी बच्चों को रंग, ग़ुलाल व माला पहनाकर उनके साथ होली का लुत्फ उठाया.  मौके पर शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, नीलम सिंह डेज़ी कश्यप, नीता बाग,संगीता सिंह, जीवन के संस्थापक एके सिंह, प्रियंका रानी आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही