Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  महिला समिति ने जमुनिया कोलियरी काली मंदिर में खोली पनशाला

Katras :  कतरास (Katras) बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया कोलियरी स्थित काली मंदिर के समीप त्रिशक्ति महिला समिति ब्लॉक दो की ओर से शनिवार 15 अप्रैल को पनशाला का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष श्वेता कुमारी एवं अन्य सदस्यों ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पनशाला यहां कार्यरत मजदूरों एवं आमजनों के लिए खोली गई है. इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है. मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर समिति की सदस्य सुलक्षणा सिंह, अनिता पाण्डेय, मीता मोहन्ति, रीना दत्ता, शारदा कुमार, रीना सिंह, उर्मिला शर्मा, नीलम प्रसाद एवं ब्लॉक दो के कई अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही