Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी मुनीडीह की छात्रा महिमा ने नेशनल स्पोर्टस रैसलिंग में जीता सिल्वर

 
 Mahuda: महुदा (Mahuda) काण्ड्रा पंचायत की मुखिया रिंकु देवी एवं भाजपा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो की पुत्री डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह की छात्रा महिमा कुमारी ने डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित नेशनल स्पोर्टस रैसलिंग प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल जीतकर महुदा क्षेत्र का नाम रोशन किया है. झारखंड की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह की तीन छात्राओं ने मेडल जीता है. प्रतियोगिता में महिमा कुमारी का मुकाबला हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, व पंजाब के खिलाड़ियों के साथ हुआ था. उसकी इस उपलब्धि पर काण्ड्रा पंचायत मे खुशी की लहर है. बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ के महासचिव समीर कुमार लाला, सुनिता देवी, मीरा कुमारी, महेश कुमार पटवारी, शिबू महतो आदि ने उसे बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही