Search

 
 
 

धनबाद: गोमो में सडक पर  खुले आम बिक रही है महुआ दारू

 

दतवन-पत्तल की आड़ में महिलाएं लगाती हैं दुकान

Gomoh : रेल नगरी गोमो  स्टेशन के  दोनों ओरर सर्कुलेटिंग एरिया में महिलाएं दतवन व पत्तल की आड़ में  सड़क पर खुलेआम  अवैध महुआ दारू बेच रही हैं. सुबह होते ही सदानंद झा रेलवे मार्केट एवं टी टी ई रनिंग रूम के समीप  इन महिलाओं की दुकान लग जाती है, जो दिन भर  चलती है.  इसका दुष्प्रभाव समाज  पर पड़ रहा है. स्कूली बच्चे सहित आम नागरिकों को खुलेआम यह नजारा देखने को मिलता है. शराबी शराब का सेवन कर सड़कों पर उत्पात मचाते देखे जाते हैं, जिससे नाहक  लोगों को उलझना पड़ता है. लोगों  का  कहना है कि हरिहरपुर थाना पुलिस  कार्रवाई नहीं करती है, जिससे अवैध शराब कारोबारियों को कानून का भय नहीं है. थाना  क्षेत्र के  चेता गांव के  कुछ  लोग बड़े  पैमाने पर  महुआ दारु के कारोबार से जुड़े  हैं. अवैध शराब की आपूर्ति गोमो सहित  दूर दराज को इलाकों तक होती है, जिससे मोटी रकम की आमदनी होने की बात बताई जाती है . हरिहरपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार कहते हैं कि उन्हें यहां आये  अभी कुछ ही दिन हुआ है.जांच- पडताल कर शराब के अवैध कारोबारियों पर जल्द कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही