Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  महुदा आजसू पार्टी के कार्यालय में लगाई आग

Mahuda: महुदा (Mahuda) आजसू पार्टी के भुरूंगिया स्थित कार्यालय में बुधवार 8 मार्च की रात कुछ लोगों ने आग लगा दी. आग से कार्यालय के एक कमरे में रखा पलंग सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए. सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है. कार्यालय संचालक कैलाश रवानी ने बताया कि बुधवार को जब वह कार्यालय खोलकर अंगरर पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के बगल वाले कमरे में नया सोफा सेट, कुर्सी, टेबल आदि सामान जल कर राख हो गए हैं. जले सामान की कीमत लगभग एक लाख से अधिक बतायी जाती है. होली के कारण बुधवार को कार्यालय बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे व आग लगा दी होगी. महुदा पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही