Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 5 वर्ष में ही दम तोड़ने लगी महुदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, हफ्ते में 2 दिन आता है पानी

Mahuda : महुदा (Mahuda) ग्रामीण जलापुर्ति योजना शुरू होने के 5 वर्ष बाद ही दम तोड़ने लगी है. सिंगड़ा पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों को अब तक योजना से नहीं जोड़ा गया है. यही नहीं जिन गांवों तक पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां भी सप्हाह में महज दो दिन ही पानी मिलता है. इस भीषण गर्मी में कई गांवों के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों 2 जून को सिंगड़ा पंचायत सचिवालय के समीप प्रदर्शन किया. पीएचईडी व संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. समस्या का समाधान जल्द नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी. प्रदर्शन में शामिल महिला-पुरुष पानी के बर्तन लिए हुए थे. समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से जलापूर्ति योजना 5 साल में ही चरमराने लगी है. कहीं पाइपलाइन बिछाई गई है, तो किसी गांव में आज तक पाइप नहीं पहुंचा है. जहां पाइपलाइन गई है, वहां भी सप्ताह में दो दिन ही जलापूर्ति हो रही है. विभाग के लेाग टेक्निकल खराबी की बात कह टाल देते हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि 14 करोड़ करोड़ की लागत से बनी जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो डीसी कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन में मुखिया सूर्यकांत महतो, प्रदीप कुमार महतो, संदीप गुप्ता, संतोष कुंभकार, कृष्णा रजक, चमेली देवी,वीणा देवी, लक्ष्मी  देवी, शकुंतला देवी, भानु देवी, यशोदा देवी, रेखा देवी, सीता देवी, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-pm-modi-india-is-moving-towards-becoming-vishwaguru-dhullu-mahato/">धनबाद

: पीएम मोदी की बदौलत भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर- ढुल्लू महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही