सावन क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
Katras : राजस्थानी समाज भवन कतरास में गुरुवार 27 जुलाई को माहुरी महिला समिति ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. समारोह का उद्घाटन माहुरी महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. सावन महोत्सव के दौरान आधा दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गये. महिलाएं अलग-अलग परिधान में सजधज कर हमोत्सव में शामिल हुई. सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र सावन क्वीन प्रतियोगिता रही. मौके पर माहुरी महिला समिति अध्यक्ष वीनू गुप्ता, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, सचिव शिखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रुचि गुप्ता, उपसचिव अर्चना गुप्ता, अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ,सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री दिलीप गुप्ता,विकास गुप्ता, सुरेंद्र राम भदानी,बाल गोविंद राम गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता,श्यामा कांत गुप्ता,डॉ ओम प्रकाश, प्रकाश राम गुप्ता,अवधेश गुप्ता, मुकुंद राम गुप्ता, रमित गुप्ता.प्रदीप गुप्ता, प्रिंस गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-pedestrian-and-trekker-driver-at-baliapur-stand-young-mans-head-injured-driver-injured/">यहभी पढ़ें : धनबाद : बलियापुर स्टैंड में राहगीर और ट्रेकर चालक में मारपीट, युवक का सर फटा, चालक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment