Search

 
 
 

धनबाद : माहुरी महिला समिति के सावन मेले में आकर्षक वस्त्र और राखियों ने मन मोहा

 
जोड़ा फाटक स्थित राम मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, सावन  क्वीन प्रतियोगिता आयोजित Dhanbad : धनबाद जिला माहुरी महिला समिति ने 30 जुलाई को जोड़ा फाटक स्थित राम मंदिर प्रांगण में सावन मेला का आयोजन किया. उद्घाटन माहुरी वैश्य महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. सावन मेले में जिले भर से आई महिलाओं द्वारा कुल 12  स्टॉल लगाए गए. इसमें सावन के थीम पर आकर्षक राखियां, महिलाओं के वस्त्र, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी,  होम डेकोर, चटपटी चाट, गुपचुप के अलावा महिलाओं के मनोरंजन के लिए सावन  क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. माहुरी महिला समिति की अध्यक्ष उषा किरण ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज को संगठित और मजबूत करना है. आज जिले भर से आई समाज की कई महिलाओं ने मेले में अपना स्टॉल लगाया है. यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में प्रेरणादायक साबित होगा. संस्था की सचिव वंदना विशिष्ट कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस माह तमाम महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां, हरी बिंदी से श्रृंगार करती हैं. इसी को देखते हुए मेले में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है, जिसके तहत तमाम महिलाएं हरे रंग की साड़ी के साथ श्रृंगार किया है. महिलाओं के मनोरंजन को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में जीतने वाली महिला को सावन क्वीन से पुरस्कृत किया जाएगा. मेले में कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, उपाध्यक्ष शोभा भदानी समेत विनीता गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, किरण प्रसाद आदि उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-felicitation-ceremony-of-shri-rajput-karni-sena-concluded/">धनबाद

: श्री राजपूत करणी सेना का अभिनंदन समारोह संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही