Search

 
 
 

धनबाद : सेविका-सहायिकाएं हड़ताल पर, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

 
Dhanbad : सेवाशर्त नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर धनबाद जिले की सेविका-सहायिकाएं हड़ताल पर चली गईं हैं. सोमवार को जिले की हड़ताली सेविका-सहायिकाओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर  धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया. सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. सेविकाओं ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. धरना-प्रदर्शन के कारण रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही. आंगनबाड़ी सेविकाएं विभाग की ओर से जारी सेवाशर्त नियमावली में संशोधन कर मानदेय व वार्षिक वृद्धि का लाभ देने, सहायक अध्यापक की तर्ज पर उनके लिए भी मानदेय का प्रावधान करने, केंद्र व राज्य के अंश का भुगतान एक साथ प्रतिमाह नियमित समय पर करने की मांग कर रही हैं. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/strategy-to-win-elections-made-in-bjp-election-management-meeting-target-set-to-win-all-booths/">भाजपा

चुनाव प्रबंधन की बैठक में बनी चुनाव जीतने की रणनीति, सभी बूथ जीतने का रखा लक्ष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही