Search

 
 
 

धनबाद: टेंपो चालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

पुटकी पुलिस ने बिहार के जमुई जिला से दबोचा, कुल्हाड़ी व बाइक बरामद

Putki : पुटकी पुलिस ने टेंपो चालक सोनू राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी भीमा रावत को बिहार के जमुई जिला लछवारा थाना के घुड़मुडिया गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार 27 जून को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 23 मई को पुटकी  सिनेमा हॉल के समीप भीमा रावत एवं उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर सोनू राय की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. कुछ दिन पूर्व ही पुटकी पुलिस ने हत्याकांड में नामजद आरोपी भानुप्रताप राणा को जेल भेजा था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में भीमा राउत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने कहा है कि पुरानी रंजिश के कारण सोनू राय की हत्या की. हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी एवं होंडा साइन बाइक (संख्या JH10BJ 4239)  को भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड मे कुल 13 नामजद अभियुक्त हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही