Search

 
 
 

धनबाद : रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, 9 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास

 
डीडीसी ने की विभागों के पदाधिकारिओं संग बैठक, प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज की खरीद-बिक्री पर रहेगी रोक
Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शुक्रवार 28 जुलाई को समाहरणालय में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मंच संचालन, गोल्फ ग्राउंड का समतलीकरण, परेड, सुरक्षा, आगंतुकों के स्वागत, विधि व्यवस्था  सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई. बताया गया कि मुख्य समारोह में डीएपी और एनसीसी के दो-दो प्लाटून, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, आरपीएसएफ और भारतीय स्काउट एंड गाइड के एक-एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे. 9 अगस्त से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास गोल्फ ग्राउंड में किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे घोषित रहेगा. समारोह में विभिन्न विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री और उसका इस्तेमाल नहीं करने की सभी से अपील की गई है.

  ज़िले मे 75 अमृत सरोवर पर किया जाएगा झंडोत्तोलन

डीडीसी ने बताया कि इस वर्ष मुख्य समारोह के साथ जिले में तैयार 75 अमृत सरोवर पर झंडोत्तोलन किया जाएगा. अमृत सरोवर पर स्थानीय पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी या सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से झंडोत्तोलन कराया जाएगा. 14 अगस्त व 15 अगस्त को शहर के श्रमिक चौक, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य प्रमुख चौक चौराहों सहित समाहरणालय भवन, अनुमंडल कार्यालय भवन, मिश्रित भवन व अन्य प्रमुख भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा.

               सुबह 9 बजे होगा झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:00 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10:10 बजे, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:20 बजे, मिश्रित भवन में 10:30 बजे, गांधी सेवा सदन में 10:45 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:00 बजे और पुलिस लाइन धनबाद में 11:10 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

               बैठक में आला अधिकारी हुए शरीक

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविन्द कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडेय मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-committee-formed-to-celebrate-the-birth-anniversary-of-khudiram-bose/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : खुदीराम बोस की जयंती मनाने के लिए कमेटी का हुआ गठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही