Search

 
 
 

धनबाद: मैथन आदर्श सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण, बांटे वस्त्र

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन आदर्श सेवा समिति ने मैथन रांची कॉलोनी स्थित मिनी मार्केट में मंगलवार 23 अगस्त को वृक्षारोपण कर 25 निर्धन एवं असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया. मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान अंजनी कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि एग्यारकुंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, डीवीसी के उप महाप्रबंधक (प्रशासन ) अभय कुमार श्रीवास्तव, सुरक्षा अधिकारी सह समिति के संयुक्त सचिव गोराचंद मंडल, पूर्व कार्यपालक अभियंता चितरंजन साहा, पूर्व उप-मुख्य जनसंपर्कअधिकारी इंद्रजीत सिन्हा, डीवीसी उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य पुलक राय तथा समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल आदि मौजूदथे. कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया,जबकि सफल बनाने में संगठन सचिव प्रेम चंद्र यादव, बीआर मजूमदार, फनी भूषण मंडल, राजू मुखर्जी, असीम झा, मधुसूदन दास आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही