Search

 
 
 

धनबाद: मैथन आदर्श सेवा समिति ने बच्चों के बीच बांटे नये वस्त्र

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन आदर्श सेवा समिति ने रविवार 25 सितंबर को एक समारोह में मैथन से सटे कमलिया, मेंढ़ा, तेतुलडागा, रंगाबाद आदि गांवों के 60 जरूरतमंद बच्चों के बीच नये वस्त्र का वितरण किया. समारोह का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल तथा केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक सह स्काउट गाइड के प्रभारी अनिरुद्ध पाठक ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. विशिष्ट अतिथियों में डीवीसी के लेखाधिकारी रामजी पांडे, पूर्व कार्यपालक अभियंता चितरंजन साहा, उप-मुख्य जनसंयोग अधिकारी इंद्रजीत सिन्हा, सीएसआर विभाग के अधिकारी गिरजेश्वर प्रसाद , सुरक्षा अधिकारी सह समिति के संयुक्त सचिव गोराचंद मंडल आदि मौजूद थे. समारोह का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया. वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि समिति का यह कार्य काबिले तारीफ है. गरीबों के उत्थान के लिए मैथन आदर्श सेवा समिति 22 वर्षों से गरीब की बेटी के शादी- विवाह, इलाज, गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग देकर सराहनीय काम कर रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में असित कुमार बोस, प्रेमचंद यादव, मोहन ङोराईत, गोरा चांद मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही