डीवीसी मनमानी पर आमादा, जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, मुख्य द्वार जाम रहेगा : अरूप चटर्जी Maithon : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मैथन बचाओ समिति ने डीवीसी प्रबंधन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार 26 सितंबर को समिति के बैनर तले पेंशनर्स, दुकानदारों व स्थानीय ग्रामीणों ने अरूप चटर्जी के नेतृत्व में डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन व सीएलडी भवन के मुख्य द्वार को जाम कर धरना बेमियादी पर बैठ गये. इस दौरान डीवीसी प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई. [caption id="attachment_768677" align="alignnone" width="272"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ARUP-2-DVC-272x122.jpg"
alt="" width="272" height="122" /> अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अरूप चटर्जी व अन्य[/caption] अरूप चटर्जी ने कहा कि डीवीसी पूरी तरह से मनमानी पर उतर आया है. प्रबंधन ने पुराने सभी सर्कुलर को समाप्त कर नया सर्कुलर जारी किया है. जिसके तहत 250 पेंशनरों का आवास का किराया 25 गुना बढ़ा दिया गया है. स्थानीय दुकानदारों की लाइसेंस फी 300 गुना तक बढ़ाकर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है. केंद्र सरकार व डीवीसी प्रबंधन पर प्राइवेटाइजेशन का आरोप लगाते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि किसी भी कीमत पर डीवीसी के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे. जब तक प्रबंधन हमारी मांगे नहीं मान लेता, तब तक मुख्य द्वार को जाम कर अनिश्चितकाल के लिए बैठे रहेंगे. आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स, दुकानदार व स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं. आंदोलनकारियों ने डीवीसी के किसी भी अधिकारी व कर्मी को न अंदर जाने दिया और ना ही अंदर से बाहर निकलने दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ बल मौके पर मुस्तैद नज़र आये. यह">https://lagatar.in/dhanbad-martyred-workers-remembered-on-28th-anniversary-of-ghajlitand-accident-hundreds-of-people-including-cmd-paid-tribute/">यह
भी पढ़ें : धनबाद : गजलीटांड हादसे की 28वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को किया गया याद, सीएमडी सहित सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Leave a Comment