Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के चैयरमैन पहुंचे मैथन, अधिकारियों ने किया स्वागत

 
Maithan : मैथन (Maithan)  डीवीसी के चैयरमैन आरएन सिंह 7 जनवरी की दोपहर करीब ढ़ाई बजे कोलकाता मुख्यालय से मैथन पहुंचे. डीवीसी चैयरमैन हाउस में मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका फूल व बुके देकर स्वागत किया. चैयरमैन श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ मैथन डैम के नववर्ष की सजावट व सुरक्षा का जायजा लिया. मिलेनियम पार्क में फूलों की सुंदरता एवं सजावट देखकर काफी प्रसन्न हुए और वहां कार्यरत कर्मियों की सराहना की. मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने उन्हें फूलों के गमले देकर सम्मानित किया. चैयरमैन डीवीसी मिश्रित भवन और सीएलडी भवन में अलग अलग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे व बैठक में वर्तमान में बिजली उत्पादन, डिमांड सहित अन्य समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे. रविवार को आसनसोल स्थित वर्णपुर सब स्टेशन का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है. मौके पर सदस्य सचिव जॉन मोथाई, मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे, मुख्य अभियंता संजीत सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही