Search

 
 
 

धनबाद : मैथन डैम का जलस्तर डेंजर लेवल पर, 3 फाटक खोले गए

 
Nirsa : दुर्गापूजा के समय लगातार हुई बारिश से मैथन डैम का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है. डीवीसी मैथन सेंट्रल वाटर बोर्ड के अनुसार, डैम का जलस्तर 468.05 फीट पहुंच गया है, जो खतरे के निशान के करीब है. इसे देखते हुए गुरुवार 6 अक्टूबर को डैम के तीन फाटक खोल दिए गए. शुक्रवार को भी तीनों फाटक खुले हुए हैं. इसका नजारा देखने के लिए मैथन डैम पर पर्यटकों की भीड़ जुट रही है. डैम में पानी का मनमोहक दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दूरदराज से आए पर्यटकों ने डैम की खूबसूरती का लुफ्त उठाया. डैम के बीच में छोटे-छोटे पहाड़ किसी आइलैंड से कम नहीं. मैथन डैम की यही खासियतें पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं और वे अपने परिवार के साथ आकर यहां की प्राकृति सुंदरता का आनंद लेते हैं और उसे अपने कैमरे में कैद करते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-female-constable-kavita-gave-gold-and-silver-medal-to-jharkhand/">धनबाद

की महिला आरक्षी कविता ने झारखंड को दिलाया गोल्ड व सिल्वर मेडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही