Maithon : श्रम नियोजन मंत्रालय, भारत सरकार ने झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के अधीन संचालित ईएसआई अस्पताल मैथन के संचालन का अधिकार 9 जून शुक्रवार को वापस ले लिया है. ईएसआई मुख्यालय (रांची) के डॉ दिनेश कुमार राकेश ने ईएसआई कारपोरेशन क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन को अस्पताल विधिवत हैंड ओवर किया. अब इस अस्पताल को ईएसआई कॉरपोरेशन संचालित करेगा. कॉरपोरेशन इसे मल्टी सुपर अस्पताल बनाने की योजना पर काम कर रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/maithan-e-s-i-300x138.jpeg"
alt="" width="300" height="138" /> ज्ञात हो कि ईएसआई भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे केंद्रीय श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण के अधीन ईएसआई कॉरपोरेशन के निर्देशन में पूरे देश में संचालित किया जा रहा है. हालांकि कुछ शर्तों पर कॉरपोरेशन ने राज्य सरकारों के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्रालय को भी यह अधिकार दे रखा है, जहां ईएसआई के तहत पंजीकृत मजदूरों का मुफ्त इलाज किया जाता है.
झारखंड सरकार से हैंड ओवर-टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी
राज्य सरकार के अधीन केवल ईएसआई स्कीम के चिकित्सालयों का का अधिकार बच गया है. हैंड ओवर-टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉरपरेशन एवं ईएसआई मुख्यालय, रांची की टीम 8 जून गुरुवार को ही मैथन आ गई थी. टीम ने पहले दिन लिस्ट के अनुसार अस्पताल की सम्पत्ति का निरीक्षण किया. दूसरे दिन 9 जून शुक्रवार को हैंड ओवर-टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी की गई. इस मौके पर राज्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्चना तिर्की, अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेन्द्र कुमार सहित अस्पताल के कर्मी मौजूद थे.alt="" width="300" height="138" /> ज्ञात हो कि ईएसआई भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे केंद्रीय श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण के अधीन ईएसआई कॉरपोरेशन के निर्देशन में पूरे देश में संचालित किया जा रहा है. हालांकि कुछ शर्तों पर कॉरपोरेशन ने राज्य सरकारों के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्रालय को भी यह अधिकार दे रखा है, जहां ईएसआई के तहत पंजीकृत मजदूरों का मुफ्त इलाज किया जाता है.
Leave a Comment