Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रोडरेस से हुआ मैथन उत्सव का आगाज, सफल प्रतियोगियों को मिला पुरस्कार

Maithan : मैथन (Maithan)  शहीद गुरुदास चटर्जी के जन्मदिवस पर आयोजित मैथन उत्सव के तहत 18 मार्च शनिवार को लड़का, लड़की, महिला, बच्चे एवं सीनियर सिटीजन पुरुषों की रोडरेस प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता के सभी सफल प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जूनियर ग्रुप दौड़ (लड़का) में प्रताप कुमार प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय एवं विवेक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों की दौड़ में पम्मी कुमारी प्रथम, संध्या कुमारी द्वितीय एवं प्रीति टुडू तृतीय स्थान पर रही. सीनियर ग्रुप दौड़ (लड़का) में आशीष साव प्रथम, प्रिंस कुमार मोदी द्वितीय एवं अनिकेत कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लडकियों की दौड़ में अनीता दास प्रथम, सीमा वैद्य द्वितीय एवं होलिका मोदी तृतीय स्थान पर रही. सीनियर सिटीजन पुरुषों ने रोडरेस में भाग लेकर आयोजन को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई. 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए डेढ़ किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें गोराचंद मंडल प्रथम, गोपीरंजन घोष द्वितीय और एस एन कुजूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कर्मचारी संघ मैदान में महिला दौड़ भी आयोजित की गई, जिसमें विवाहित, अविवाहित एवं छोटी छोटी बच्चियों ने भाग लिया. इसके अलावा शाम को डीवीसी श्रम कल्याण केंद्र में गीत प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, उनकी पत्नी आनंदिता चटर्जी, माले नेता नागेन्द्र कुमार, मुखिया मनोज राउत, चितो सहाय, रत्न सरकार, चंडीचरण चक्रवर्ती, विक्रमादित्य सिंह, तोतन मजुमदार, पप्पू रहमान, श्रवण प्रसाद, सिंटू विश्वकर्मा, मो. कमरूद्दीन, जितेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही