Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  ‘मैथन उत्सव’ 18 मार्च से, नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

Maithan : मैथन (Maithan) मैथन सप्तर्षि क्लब में 13 फरवरी सोमवार को `मैथन उत्सव` के आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चंडीचरण चक्रवर्ती ने की. बैठक में 18 से 20 मार्च तक दिन दिवसीय मैथन उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. उत्सव के पहले दिन 18 मार्च को अंडर-15 महिला-पुरुष वर्ग के लिए रोड रेस, सामान्य महिला-पुरुषों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्य प्रकार के खेल, 19 मार्च को रक्तदान या नेत्र जांच शिविर व 20 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस   आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस वर्ष मैथन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी. बैठक में तोतन मजुमदार, श्रवण प्रसाद, मानस नस्कर, मोहन झराई, रतन सरकार, विक्रम सिंह, पप्पू रहमान, चिंटू विश्वकर्मा, रवि आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही