Search

 
 
 

धनबाद : कोयला व डीजल चोरों के खिलाफ मैथन ओपी का घेराव

 
Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की बड़मुरी कोलियरी के मजदूरों ने रविवार को बीसीकेयू के बैनर तले मैथन ओपी का घेराव किया. मजदूरों व ग्रामीणों ने कयला व डीजल चोरों के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर एग्यारकुंड अंचल के सीओ कृष्णा मरांडी व मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा. ओपी प्रभारी रजनीश कुमार ने यूनियन नेताओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में कोयला व डीजल चोरों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. कहा कि ईसीएल प्रबंधन की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाती है, जिससे पुलिस को कार्रवाई करने में तकनीकी समस्या होती है. वहीं यूनियन नेताओं ने कहा कि चोरों के आंतक से मजदूरों में भय और दहशत व्याप्त है. कोलियरी में काम करने के दौरान सैकड़ों की संख्या में कोयला व डीजल चोर हरवे हथियार के साथ खदान में आ जाते हैं और कोयला, डीजल एवं अन्य सामान जबरन उठा कर ले जाते हैं. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी तथा अन्य कर्मियों द्वारा जब विरोध किया जाता है, तो उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया जाता है. ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं. जिससे मजदूरों में भय, दहशत एवं आंतक व्याप्त है. ईसीएल प्रबंधन भी इस तरह के लगातार हो रही घटनाओं पर रोक लगाने में असमर्थ है.बड़मुरी कोलियरी के मजदूरों ने जूलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए मैथन ओपी पहुंचे और घेराव किया. घेराव करने में बीसीकेयू के रामजी यादव, बी निषाद, तरुण राय, संतोष सिंह, हरेन्द्र कुमार मिश्रा, शिवेन्द्र कुमार, उत्तम बाऊरी, अरबिंद कुमार, सर्वेश्वर कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-points-pistol-at-villagers-for-protesting-against-blasting-in-katras-altercation-ensues/">धनबाद

: ब्लास्टिंग का विरोध करने पर जवान ने ग्रामीणों पर तानी पिस्तौल, नोकझोंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही