Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन पुलिस ने किया मास्टर माइंड कुंदन मिर्धा को गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पिछले माह 30 जुलाई की देर रात मैथन के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कालीपहाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में चोरी हुई थी. पंचायत सचिव ने मैथन ओपी में शिकायत की थी. शिकायत में कहा था कि पंचायत भवन से 15 प्लास्टिक की कुर्सी और एक जेनरेटर चुरा लिया गया है. शिकायत के आलोक में मैथन पुलिस रेस हो गई और एक माह के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया. सोमवार 22 अगस्त को मैथन ओपी परिसर में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई.

    टेक्निकल सेल की मदद से हुआ उद्भेदन

ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से जगह जगह छापेमारी की गई. इसी बीच सूचना मिली कि चोरी में कुंदन मिर्धा शामिल है. सूचना के आधार पर कुंदन को गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ में उसने ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी. कुंदन ने बताया कि उसके साथ शिवलीबाड़ी का शारूख और मोहित विश्वकर्मा भी शामिल था. कुंदन की निशानदेही पर शारूख को भी गिरफ्तार किया गया.

  कुंदन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज

ओपी प्रभारी ने बताया कि कुंदन पर पहले भी कई अपराधिक मामले निरसा एवं गोविंदपुर थाना में दर्ज हैं, शारूख ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन लोगों ने चोरी के बाद सामान को वहीं झाड़ियों के पीछे छिपा दिया था. बाद में मौका देखकर सामान को मेढ़ा स्थित मनोज कबाड़ी के गोदाम में बेच दिया. पुलिस ने गोदाम में भी छापेमारी की. पता चला कि कुर्सी कुंदन के घर में है. उसके घर से कुर्सियां बरामद की गई. प्रभारी ने बताया कि चिंटू विश्वकर्मा और मनोज दोनों फरार चल रहे हैं. जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही