Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :मैथन पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से क्वायल लूट मामले में दो लोगों को पकड़ा

Advertisement
Advertisement

पूछताछ में हुआ लुटेरों का खुलासा, संभावित छिकानों पर हो रही है छापेमारी

Maithan:  मैथन ओपी क्षेत्र के मेढ़ा गांव में 23 सितंबर की रात ट्रांसफार्मर को काटकर क्वाइल लूट मामले में मैथन पुलिस संदेही दो युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है. दोनों का नाम निसार एवं शेरू बताया जा रहा है. दोनों को विगत रविवार की देर रात शिवलीबाड़ी रहमत नगर स्थित घर से पकड़ा गया. निसार का मुगमा में कचड़ा गोदाम है. शेरू चोरी, छिनतई सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. पुलिस की पूछताछ में शेरू ने का नाम भी बताया है. लेकिन पुलिस कुछ नहीं बता रही है. पुलिस लूटेरों की धर पकड़ में जुट गयी है. उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. बता दें कि 23 सितम्बर की देर रात चोरों के दल ने मेढ़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर काटकर क्वाइल लूट लिया, जिससे बिजली गुल हो गयी. लोग बाहर निकले तो देखा कि लुटेरे क्वाइल चोरी कर भाग रहे हैं. लोगों ने  विरोध किया तो लुटेरों ने बम विस्फोट कर दहशत फैलाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही