Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन पुलिस ने चार मवेशियों से भरा स्कॉर्पियो पकडा, दो गिरफ्तार

Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन पुलिस ने शनिवार 8 अक्टूबर को टोल प्लाजा के समीप चार मवेशियों से भरा स्कॉर्पियों बरामद किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने स्कॉर्पियों की जांच-पड़ताल की तो उस पर लदे मवेशियों में एक गाय मरी हुई मिली. बताया जाता है कि सभी गायों को बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक स्कॉर्पियो संख्या जेएच 01 आर-9390 को टोल प्लाजा पर पकड़ा गया है, जिसमें तीन दुधारू गाय और एक बैल को बेरहमी तरह से लोड कर तस्कर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. चार में से एक मवेशी की मौत गाडी में ही हो गई है. चालक मो. गैशुल अंसारी और मो अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ की रिपोर्ट के बाद मृत मवेशी को दफना दिया जाएगा. शेष तीन दुधारू गायें गोशाला भेज दी जाएंगी. गिरफ्तार चालक व उपचालक पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि बीते दिन मैथन पुलिस ने एक कंटेनर में लगभग 35 मवेशी को पकड़ा था. पुलिस की चुस्ती के बावजूद गो-तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है . यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dengue-is-spreading-in-dhanbad-district-18-patients-found-so-far/">धनबाद

जिले में फैल रहा है डेंगू, अब तक मिले 18 मरीज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही