Maithon : मैथन ओपी में 24 जून शनिवार की शाम शांति समिति की बैठक नवनियुक्त प्रभारी विकास कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. श्री यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मैथन पुलिस क्यू आर कोड सिस्टम के साथ पेट्रोलिंग करेगी. प्रमुख जगहों पर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे और पेट्रोलिंग करने वाले पदाधिकारी हर क्यूआर कोड के समीप पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इससे हर क्षेत्र में सामान्य पेट्रोलिंग होगी और जनता को पुलिस की मदद मिलेगी. कहा कि मैथन में विधि व्यवस्था बेहतर ढ़ंग से कायम करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल, एसआई विनय महतो, मुखिया मनोज राउत, मुखिया बबलू चौधरी, मुखिया अजय मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा चौधरी, संजय यादव, रविंद्र साहनी, सुमना लहरी, राजेश चौधरी, मानव दे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : क्यू आर सिस्टम से पेट्रोलिंग करेगी मैथन पुलिस
Last Updated: Jun 24, 2023 12:00 AM (IST)