Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सौंदर्यीकरण के बाद आकर्षण का केंद्र बना मैथन पोस्ट ऑफिस चौक

Maithon : मैथन पोस्टऑफिस चौक के सौंदर्यीकरण के तहत नवनिर्मित फाउंटेन व पार्क का उद्घाटन 15 मई  की शाम डीवीसी मैथन के प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार दुबे व एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने किया. झरना व पार्क से चौक की खूबसूरती बढ़ गई है. प्रोजेक्ट हेड दुबे ने इसके लिए एमपीएल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सीईओ विजयंत रंजन के विजन का प्रतिफल है. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने कहा कि टाटा सदैव अपने विजन के लिए जाना जाता है. आगे भी मौका मिला तो सौंदर्यीकरण का क्रम जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को साकार करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान देने वाले देश भक्तों को समर्पित इस पार्क में स्क्रैप से बनी मूर्तियां लगायी गयी हैं, ताकि युवा पीढ़ी महान विभूतियों को स्मरण कर सके. मौके पर डीवीसी के डीजीएम अनूप पुरकायस्थ, आरएस शर्मा, बंधन कुमार, लोमस कुमार, दीपांकर चौधरी, अनिल कुमार सहाय, डीके गंगवाल, संजीव कुमार, अजय कुमार, शेखर मिश्रा, कार्तिक कुमार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-department-ahead-in-revenue-collection-lagging-in-supply/">धनबाद

: बिजली विभाग राजस्व वसूली में आगे, आपूर्ति में फिसड्डी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही