Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन की रेप पीड़िता को खाद्य सामग्री सहित आर्थिक मदद की

Maithan : मैथन (Maithan) इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं सीएफआरआई के पूर्व वैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अशोक कुमार शर्मा 25 अप्रैल मंगलवार को मैथन पहुंचे और रेप पीड़ित नाबालिग से मिलकर उसे हौसला आफजाई की. साथ ही पीड़िता को खाद्य सामग्री सहित आर्थिक सहायता की. मौके पर कहा कि किशोरी के साथ जो वीभत्स व कुकर्म किया गया, वह बेहद शर्मनाक है.  सभ्य समाज में ऐसा घृणित कार्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. पीड़िता को समाज में मान सम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए हर स्तर पर मदद मिलनी चाहिए. उन्होंने पीड़िता की हिम्मत बढ़ाई और आश्वस्त किया कि वह उसके साथ हैं. ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व सरस्वती पूजा के समय नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. वीडियो बनाकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहे थे, जिससे तंग आकर एक माह पूर्व पीड़िता ने मैथन ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी.  मैथन पुलिस ने तीनों रेपिस्टों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही