Dhanbad : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित चालीबंगला के पास रविवार देर रात बड़ा हादसा टला. यहां NH2 के समीप हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गया. आनन-फानन में लोग कार से उतर और अपनी जान बचायी. शॉट सर्किट की वजह से कार में आग लगने की बात बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद से पूरा परिवार बर्थडे मानने तोपचांची जा रहा था. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/naxalite-attack-case-on-former-mla-nia-files-second-supplementary-charge-sheet/">पूर्व
विधायक पर नक्सली हमले का मामला : NIA ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया [wpse_comments_template]
धनबाद : बड़ा हादसा टला, चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
Leave a Comment