Search

धनबाद : कोल इंडिया को बचाने के लिए अनुपमा को विजयी बनाएं- चंडी बनर्जी

लखीमाता कोलियरी में इंटक की नुक्कड़ सभा में जुटे मजदूर

Maithon : धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में मंगलवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र की लखीमाता कोलियरी में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की नुक्कड़ सभा हुई. इंटक के जेबीसीसीआई सदस्य चंडी बनर्जी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कोल इंडिया की एक-एक खदान को निजी मालिकों को बेचने का काम कर रही है. पिछले दस वर्षों में कोल इंडिया का 37 प्रतिशत शेयर बेच दिया गया. यदि यही हाल रहा तो एक दिन कोल इंडिया को अडाणी व अंबानी के हाथों बेच दिया जायेगा. उन्होंने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने और कोल इंडिया को बचाने के लिए गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजयी बनाने की अपील की. सीटू नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि जेबीसीसीआई की मिटिंग में मजदूरों की ताकत पर हमलोगों ने पांच वर्षों का वेतन समझौता और एमजीबी 19 प्रतिशत करवाया. मजदूरों के मसीहा स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्र वधू होने के कारण अनुपमा सिंह धनबाद की आवाज बनकर मजदूरों को मजबूती प्रदान करेंगी. सीएमडब्ल्यू के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह  ने कहा कि सरकार ने गोपीनाथपुर कोलियरी को बेच दिया. कोल इंडिया को बचाने के लिए अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करनी होगी. मौके पर मधु गुरु, शशिभूषण तिवारी, श्यामल सरकार, आरपी शर्मा, पजय मसीह, योगेशपति त्रिपाठी, शशिभूषण तिवारी, दुर्गा दास, कृष्णा सिंह, जगदीश शर्मा, गणेश धर, हरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-handcart-driver-dies-due-to-fall-of-vehicle//">गोड्डा

: ठनका गिरने से ठेला चालक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp