Search

 
 
 

धनबाद : पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिशोड को ऐतिहासिक बनाएं : अपर्णा

 
Maithon/Nirsa : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिशोड की सफलता को लेकर 24 अप्रैल को मैथन मंडल भाजपा की बैठक हुई. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पीएम के मन की बात को ऐतिहासिक बनाने के प्रयास में जुट जाने को कहा. मैथन मंडल में कुल 15 स्थानों पर पीएम के मन की बात को देखा और सुना जायेगा. जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम इस बार ऐतिहासिक होगा. कम से कम तीन बूथों का समूह बनाकर एक ही स्थान पर सुनने-देखने की व्यवस्था करें. बैठक के बाद मैथन मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के जन्मदिन पर केक काटा और सभी के बीच बांटा. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंहने की. बैठक में जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, सांसद प्रतिनिधि रवीन्द्र साहनी, दीनानाथ राय, सत्यम चौबे, अफजल खान, दीपक तिवारी, अमित तिवारी, सोईलेन लोहार, जसपाल सिंह, मंगल प्रेम बाउरी, मिथलेश कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, विधायक ने अपने जन्मदिन पर मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया. देर रात पोद्दारडीह स्थित विधायक के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के भाजपाइयों ने भाग लेकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही