Search

 
 
 

धनबाद : देश मे बढ़ती नफरत से आमजन काे अवगत कराएं युवा- शर्मा

 
Dhanbad : धनबाद जिला युवक कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम 13 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड के विवाह मंडप में हुआ. इसमें झारखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी दीनबंधु शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. दीनबंधु शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर सभी धर्मों के 10 ऐसे युवकों को जोड़ें, जो महंगाई, बेरोजगारी और देश में बढ़ती नफरत को आम जनता के बीच पहुंचा सके. भाजपा षड्यंत्र के तहत झूठे प्रचार कर लोगों को बरगला रही है. उसकी सच्चाई आम जनता को बताएं. मोदी सरकार ने नोजवानों की बेहतरी के लिए कई वादे किए, जो आज तक पूरे नहीं हुए. इससे बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है. इसके जरिए युवा कांग्रेस अधिक से अधिक युवकों को पार्टी से जोड़ रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-performed-karva-chauth-for-the-unbroken-suhaag/">धनबाद

: महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया करवा चौथ  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही