Search

 
 
 

धनबाद : कुड़मियों को हक दिलाने ‘रेल छेका’ आंदोलन को सफल बनाएं- मंटू महतो

 

तोपचांची में झारखंड आदिवासी कुडमी मंच की बैठक में समाज के लोगों से अपील

Topchanchi : झारखंड प्रदेश आदिवासी कुडमी मंच की बैठक् शुक्रवार 7 जुलाई को तोपचांची के सत्संग भवन परिसर में हुई. बैठक में कुड़मियों को एसटी की सूची में शामिल करने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि मंच के मंटू महतो ने कहा कि झारखंड की कुड़मी जाति की डीएनए रिपोर्ट मानव जाति में सबसे पुरानी मानी गई है. कुड़मी जाति की सभ्यता काफी पुरानी है. समाज के लोग प्रकृति के पूजक होते हैं. उन्होंने समाज के लोगों से प्रस्तावित ‘रेल छेका’ आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. हलधर महतो ने कहा कि झारखंड में कई सामाजिक व राजनीतिक आंदोलन हुए हैं, जिनका नेतृत्व कुड़मियों ने किया. वर्तमान परिस्थिति में झारखंड को बचाने के लिए कुड़मियों के पूर्व घोषित `रेल छेका` आंदोलन को सफल बनाना होगा. सदानंद महतो ने 20 जुलाई को बंगाल के कुड़मी टाइगर अजीत महतो के धनबाद आगमन को लेकर कुड़मियो की आमसभा तोपचांची के हटिया मैदान में रखी गई है. आयोजन की सफलता के लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाई गई. बैठक में बिंदेश्वर महतो, सुरेश महतो, सुभाष चंद्र महतो, बिरजू महतो, विजय महतो, परशुराम महतो, जगदीश प्रसाद महतो, बैजनाथ महतो, विवेक कुमार महतो, सरयू प्रसाद महतो, भुनेश्वर महतो, सहदेव महतो, शेखर महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-anand-mela-of-marwari-mahila-samiti-on-8-9-preparations-complete/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला समिति का आनंद मेला 8-9 को, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही