Search

 
 
 

धानबाद : पीएम के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं पूर्व सैनिक- पीएन सिंह

 
Dhanbad : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-coal-companies-should-work-on-making-barren-land-fertile-after-mining-scientists/">(Dhanbad)

के सांसद पीएन सिंह ने 9 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक के पास गांधी सेवा सदन में पूर्व सैनिकों के बीच तिरंगा का वितरण किया. पीएन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर  प्रधानमंत्री मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है. देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों का बड़ा योगदान रहा है. इसीलिए उन्हें तिरंगा बांटकर आम जनता को अपने घरों में झंडा पहराने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है. पूर्व सैनिक डिंपज कुमार ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. पूर्व सैनिक उत्साह से लबरेज हैं. हमें तिरंगे की शान पता है. इसलिए सभी पूर्व सैनिक आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने को आतुर हैं. उन्होंने आम लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-muharram-flag-stolen-in-jharia-people-created-ruckus-one-in-custody/">

धनबाद : झरिया में मुहर्रम का झंडा चोरी, लोगों ने किया हंगामा, एक हिरासत में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही