Search

 
 
 

धनबाद : माले ने मणिपुर घटना पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांगा इस्तीफ़ा

 
मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
Nirsa : श्यामपुर बी कोलियरी में शुक्रवार 21 जुलाई को भापका माले ने एक बैठक आयोजित कर मणिपुर में हो रहे हिंसा की निंदा की. साथ ही हिंसा में मारे गए लोगो के लिए एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कि मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. घटना से पूरा देश शर्मशार है. पिछले कुछ महीनो से मणिपुर जल रहा हे, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मौन धारण कर लिया है. कहा कि मणिपुर मामले में केंद्र सरकार और प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री पूरी तरह फेल हो गया है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए. बैठक में जगदीश शर्मा, बिपिन मंडल, संजीत राउत, संजय सिंह, शिव शंकर सिंह, सोहन गोप, मिहिर गोप, निवास परिंदा, कारण सतनामी, बल्लू गौर, देवा मांझी, संजीत विश्वकर्मा मीना देवी, उषा मोदी, महारानी, राजकुमारी, कल्याणी मोदी, रीना बाउरी लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-samarpan-a-noble-initiative-distributed-351-fruitful-plants/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : समर्पण एक नेक पहल ने किया 351 फलदार पौधों का वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही