Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शहादत दिवस पर चारू मजुमदार को माले ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Maithon : भाकपा (माले) ने 30 जुलाई रविवार को मैथन रोड स्थित कार्यालय में पार्टी के संस्थापक महासचिव कामरेड चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस मनाया. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. निरसा एरिया सचिव नागेंद्र कुमार ने केंद्रीय कमेटी का शपथ पत्र पढ़ा. उन्होंने कहा मजुमदार ने 1970 के दशक के शुरुआती वर्ष में भीषण दमन और धक्कों के बाद पार्टी का पुनर्गठन किया. हम अपने सभी शहीदों, दिवंगत नेताओं एवं कामरेड को आज के दिन श्रद्धांजलि देते हैं. सांगठनिक ताकत, दलित, मेहनतकश आवाम व प्रगतिशील बौद्धिक तबकों से हमारे संबंध और अपने काम में जुझारू राजनीतिक ताकत के तौर पर पहचान स्थापित करने पर जोर देने के लिए शपथ लेने की जरूरत है. ज़मीनी स्तर पर पार्टी का ढांचा, पार्टी ब्रांच और लोकल कमेटियों पर जोर देना जारी रखना होगा. मौजूदा निर्णायक चुनावी लड़ाई में जबरदस्त जन गोलबंदी सुनिश्चित करनी होगी. मौके पर मनोरंजन मलिक, हरेंद्र सिंह, गणेश महतो, जितेन पांडेय, अखिलेश्वर झा, प्रमोद मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू प्रसाद, तहमीना खातून, मीना देवी, रुकमिणी देवी, बिन्दी देवी, भीम पासवान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-kk-thakur-senior-sanskrit-teacher-of-sindri-passed-away/">धनबाद

: सिंदरी के वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक डॉ केके ठाकुर का निधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही