Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में माले आदिवासी मोर्चा ने फूंका जयराम महतो का पुतला

 
Nirsa : सरना धर्म के कथित अपमान के विरोध में माले आदिवासी मोर्चा ने गुरुवार को निरसा के मुगमा मोड़ पर जेबीकेएसएस प्रमुख जयराम महतो का पुतला दहन किया. इस दौरान जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. माले आदिवासी मोर्चा के महासचिव देवा मरांडी ने कहा कि जयराम महतो खुद को ज्ञानी मानते हैं. संविधान की किताब लेकर घूमते हैं. लेकिन देवघर में जो उन्होंने किया उससे यह साफ झलकता है कि वो ज्ञानी नहीं महा मूर्ख हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ने देवघर में आयोजित सभा आदिवासी धर्म के गमछा को अपने पैरों के नीचे रख कर भाषण दिया. इस गमछा को लेकर आदिवासी पूजा करते हैं. यह आदिवासियों का अपमान है. पूरे झारखंड का आदिवासी समाज इसका पुरजोर विरोध करता है. पुतला दहन कार्यक्रम में निरसा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवक शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-bccl-employee-injured-in-collision-between-2-bikes-in-putki/">धनबाद

: पुटकी में 2 बाइक की टक्कर में पूर्व बीसीसीएल कर्मी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही