Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आरोग्य भारती महिला आयाम की ममता सिंह अध्यक्ष तो नीतू बनीं सचिव

Dhanbad : आरोग्य भारती महिला आयाम की धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-after-kidnapping-a-minor-girl-the-accused-of-rape-gets-twenty-years-imprisonment/">(Dhanbad)

जिला इकाई की बैठक 21 सितंबर को विशुनपुर में हुई. इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. नए कार्यकारिणी की घोषणा प्रांत संयुक्त सचिव जयप्रकाश नारायण ने की. इसमें ममता सिंह अध्यक्ष और नीतू सिंह सचिव चुनी गईं. आयाम प्रमुख रमा सिन्हा ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में बताया. कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वस्थ रहने के हुनर को पहुंचाना, पर्यावरण के प्रति सजग और सचेत रहना सीखना बड़ी जिम्मेदारी है. बैठक में आरोग्य भारती के महानगर संयुक्त सचिव पीएन सिंह भी मौजूद थे.

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेवारी

आरोग्य भारती महिला आयाम की नई जिला कार्यकारिणी में डॉ. विम्मी, डॉ. नीतू सहाय व डॉ. साधना सिंह संरक्षक, ममता सिंह अध्यक्ष, नीतू सिंह सचिव, अंजली प्रसाद संयुक्त सचिव, मधु सिंहा, विभा सिंह, रीता कुमारी व रंजु शर्मा उपाध्यक्ष, स्वस्थ ग्राम प्रमुख संगीता शर्मा, पर्यावरण प्रमुख डॉ. मीतू सिंहा, विद्यालय प्रबोधन प्रमुख शिल्पा सिंह व सोनाली भट्टाचार्य बनाई गईं हैं. सदस्यों में कौशल्या, नमिता, विनीता, अंकिता, मिताली दास, अर्पिता अग्रवाल, सुषमा, शीला, विनीता शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shooter-aman-singh-to-appear-in-court-gm-ordered-to-appear/">धनबाद

: शूटर अमन सिंह की कोर्ट में पेशी, जीएम को हाजिर होने का आदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही