Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजपुरा ओसीपी में चाल धंसने से व्यक्ति की मौत, शौच के लिए गया था युवक

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : मुगमा एरिया अंतर्गत राजपुरा ओसीपी में चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. यह हादसा गुरूवार सुबह की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति शौच के लिए गया हुआ था. तभी यह हादसा हुआ. हादसा की खबर के बाद दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच और किसी तरह युवक को बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/central-government-convenes-all-party-meeting-the-current-situation-in-afghanistan-will-be-discussed/141861/">केंद्र

सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर होगी चर्चा

ईसीएल प्रबंधन द्वारा खतरे का बोर्ड लगाया गया है

बता दें कि घटनास्थल पर ईसीएल प्रबंधन द्वारा खतरे का बोर्ड लगाया गया है. लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कोयला निकाला जाता है. अवैध तरीके से कोयला निकालने के कारण यहां इस तरह की घटना होती है. खतरे का बोर्ड लगे रहने के बावजूद लोग  जान जोखिम में डालकर वहां जाते है. इसे भी पढ़ें -मामूली">https://lagatar.in/stock-market-opened-on-slight-gains-sensex-up-81-points-reliance-top-gainer/141872/">मामूली

बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 81 अंकों की तेजी, रिलायंस टॉप गेनर

कालीमाटी धौड़ा का रहने वाला था मृतक 

मृतक की पहचान विष्णु पासवान के रूप में हुई है. जो कालीमाटी धौड़ा निवासी बताया जा रहा हैं. शौच के लिए वो राजपुरा ओसीपी गया हुआ था . जहां अचानक चाल धंस गया. जिसमें दबने से युवक की मौत हो गयी. युवक मैथन सिरामिक में मजदूरी करता था. उसका दो बेटा और एक बेटी है. इसे भी पढ़ें -Birthday">https://lagatar.in/birthday-special-rubina-dilaik-became-famous-from-house-to-house-by-playing-the-role-of-kinnar-bahu-stepped-into-the-industry-with-the-serial-chhoti-bahu/141848/">Birthday

Special : किन्नर बहू का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई रुबीना दिलैक, ‘छोटी बहू’ सीरियल से इंडस्ट्री में रखा था कदम [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही