Search

 
 
 

धनबाद : ग्राहक की पॉकेट से मोबाइल चुरा रहा था, जमकर धुनाई

 
Dhanbad : धनबाद के पुलिस लाइन के समीप दुकान पर खरीदारी कर रहे ग्राहक की पॉकेट से मोबाइल चुरा रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, हीरापुर के जेसी मलिक रोड निवासी व्यक्ति मछली खरीदने पुलिस लाइन आया था. मछली दुकान पर मछली खरीद रहा था, तभी चोर समीप आकर चुपके से उसकी पॉकेट से मोबाइल निकालने लगा. ग्राहक ने उसको पकड़ लिया और खूब पिटाई की. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बांध दिया और सदर थाना में सूचना दी. टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंचकर चोर को अपने साथ थाना ले गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-funds-worth-crores-stopped-due-to-lack-of-naac-grading-of-bbmku/">

धनबाद : बीबीएमकेयू की नैक ग्रेडिंग नहीं होने से रुका करोड़ों का फंड
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही