Search

 
 
 

धनबाद :  आईआईटी का मैनेजमेंट विभाग ग्रामीण बच्चों को सिखा रहा गणित व विज्ञान

 
Dhanbad : आईआईटी आईएसएम के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 29 अप्रैल शनिवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी के सरकारी स्कूल यूपीजी एमएस स्कूल जटाखूंटी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में मॉडल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले विज्ञान, तकनीक और गणित के बारे में जागरूक किया गया. असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने पवन चक्कियों व जल संचयन तकनीक दिखाने वाले मॉडल्स, ग्लोबल वार्मिंग और जल वनीकरण जैसे मॉडल प्रस्तुत किये. प्रो रश्मि ने बताया कि इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, गणित प्रदर्शनी, वैज्ञानिक मेला, खेल आधारित सूचना सामग्री और वीडियो क्लिप्स के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को विज्ञान व गणित के प्रति जागरूक किया जा रहा है. प्रदर्शनी में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. टीम में एसोसिएट प्रोफेसर नीलाद्री दास, सुमिता, प्रीति कुमारी के अलावा अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही