Search

 
 
 

धनबाद: आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सिंदरी का सौंदर्यीकरण करे प्रबंधन : लक्की सिंह

 

ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का किया स्वागत

Sindri: एफसीआइएल ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत के स्वतंत्रता दिवस भाषण का स्वागत करते हुए सिंदरी के मीरा मोहन उद्यान में गुरुवार 17अगस्त को जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह ने प्रेसवार्ता की. उन्होंने एफसीआइएल प्रबंधन से आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ बसी हुई सिंदरी के सौंदर्यीकरण का आग्रह किया. उन्होंने सिंदरीवासियों को तोहफा देते हुए प्रबंधन के भाषण का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि 23 वर्ष बाद प्रबंधन ने सिंदरी की जनता के दर्द को जाना है.उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रबंधन और जश्रसं के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का असर ओएसडी के भाषण में दिखाई दिया. इससे जनता को लीज की प्रक्रिया मिली और शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ प्रबंधन ने इसे सुसज्जित करने की घोषणा की. उन्होंने मोर्चा के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की है कि पुनर्वास के मुद्दे पर बात नहीं कर बसी हुई सिंदरी को सुसज्जित करने की बातें करें. प्रेसवार्ता में जश्रसं संयुक्त महामंत्री गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह, रवि शर्मा, अनूप सिंह, जयप्रकाश सिंह, सागर हुसैन, सूरज कुमार, त्रिभुवन सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही