Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में अतिथि शिक्षकों की बहाली रद्द करे प्रबंधन- छात्र आजसू

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुई अतिथि शिक्षकों की बहाली के खिलाफ आजसू छात्र संघ विवि कुलपति प्रो. शुकदेव भोई पर लगातार हमलावर बना हुआ है. संघ के छात्रों ने 4 फरवरी को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और अतिथि शिक्षकों की बहाली रद्द करने की मांग की. कुलपति पर के मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की. इस धरना का नेतृत्व आजसू के बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो व विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो ने किया. हिरालाल महतो ने कहा कुलपति के मनमाने कार्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक बहाली को रदद् करने और साक्षात्कार के लिए प्रतीक्षारत अभ्यार्थियों की पहले नियुक्ति करने की मांग की. कहा कि विवि में दूसरे राज्य की क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई नहीं चलेगी. यहां झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की स्नातकोत्तर स्तरीय पढ़ाई जल्द शुरू करें. विशाल महतो ने कहा कि बीएड कर रहे बेकसूर छात्रों को अपने ही विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में नामांकन से वंचित कर दिया गया. साथ ही जूलॉजी और बॉटनी विभाग को यह कहकर बंद कर दिया कि विभाग में पदों का सृजन नहीं है. वहीं, दूसरी ओर 24 फरवरी को तुगलकी फरमान जारी कर आधे दर्जन ऐसी विषयों के गेस्ट फैकल्टी की बहाली की अधिसूचना जारी कर दी गई, जिनका किसी महाविद्यालय में स्वीकृत पद ही नहीं है. धरना में विकास कुमार, विवेक महतो, सचिन दास, दीपक महतो, रतिलाल महतो, संतोष कुशवाहा, कृष्णा महतो, बबलू महतो, नीलेश ओझा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-in-rs-more-college-tell-the-students-how-to-prevent-cyber-fraud/">

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज में छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही