Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भू-धंसान प्रभावितों को मुआवजा व आवासों की मरम्मत कराए प्रबंधन- गोस्वामी

Nirsa : झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के सचिव व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनि​धिमंडल 12 मई को निरसा के देवियाना गांव स्थित बाउरी टोली के भू-धंसान प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसके बाद सीबीएच ग्रुप के कोलियरी अभिकर्ता व ईसीएल मुगमा क्षेत्न के महाप्रबंधक को पत्न लिखकर भू-धंसान से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा अवलिंब देने व घरों की मरम्मत कराने की मांग की. साथ ही भराई कार्य में तेजी लाने की भी मांग की.राकांपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मागों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा.

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बाउरी टोली के दिलीप बाउरी ने बताया कि प्रबंधन की लापारवाही के कारण मोहल्लावासी जान हथेली पर रख जिंदगी गुजार रहे हैं. भू-धंसान की घटना के बाद दो दिनों तक जैसे-तैसे भराई कर लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. न तो जमीन की ठीक से भराई की गई, न ही क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत की गई. ग्रामीण दहशत की साये में जीने को मजबूर हैं. घटना के 15 दिन बाद भी प्रबंधन ने प्रभावितों की सुध नहीं ली. ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को देबियाना नीचे बाउरी टोला में 300 मीटर के दायरे में पांच फिट गहरी भू-धंसान हुई थी. पांच घरों में दरारें आ गई थीं, जबकि दिलीप बाउरी के घर की चहारदीवारी गिर गई थी, जिसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गये थे.प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के सचिव प्रदीप महतो, दिलीप बाउरी, महेश मालाकार, मिंटू कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-campus-of-fci-sindri-found-under-control/">धनबाद:

 एफसीआई सिंदरी के कैंपस में लगी आग, पाया गया काबू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही