Search

 
 
 

धनबाद : धैया बाईपास रोड पर बने गड्ढे और जलजमाव से निजात दिलाए प्रबंधन

 
ग्रामीणों ने आईआईटी-आईएसएम के डीन इन्फ्रा को दिया आवेदन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की धमकी Dhanbad : धैया बाईपास रोड पर बने गड्ढे और जलजमाव से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने 1 अगस्त को आईआईटी-आईएसएम के डीन इन्फ्रा आलोक सिन्हा और अधीक्षण अभियंता को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया और समस्या से निजात दिलाने की मांग की. ग्रामीणों ने डीन से जवाब मांगा कि बाईपास रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों की सहमति के लिए एग्रीमेंट तैयार किया गया था. उस वक्त पदाधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि भविष्य में बाईपास रोड के रखरखाव की जिम्मेवारी आईआईटी-आईएसएम की होगी. आज तक इस संस्थान ने अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाई. स्थिति ये है कि संस्थान में स्थित हॉस्टल के नाले का गंदा पानी धैया गांव होकर गुजरने के कारण जलजमाव होता है. ग्रामीण घुटने भर पानी से गुजरते हैं. ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है, अन्यथा ग्रामीण धरना देने के लिए बाध्य होंगे. जरूरत पड़ने पर ग्रामीण न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं. अगुवाई भाजपा नेता किशोर मंडल, रंजन हलधर व बृजनंदन ने किया. मौके पर निर्मल मंडल, राजेश मंडल, गणेश मंडल, परमेश्वर मंडल, कृष्णा मंडल समेत धैया के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kumardhubi-ops-munshi-argued-with-ssps-bodyguard-got-in-line/">धनबाद:

कुमारधुबी ओपी के मुंशी ने एसएसपी के बॉडीगार्ड से की बहस, हुआ लाइन हाजिर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही