Dhanbad : मानस प्रचार समिति ने 13 मई को मानस मंदिर के ओंकार पीठ के सभागार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया. शिविर में श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय सरायढेला का अहम सहयोग रहा. शिविर में आस पास के 110 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई. समिति के समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि शिविर में जांच के दौरान 25 मोतियाबिंद के रोगी मिले, जिनके राशन कार्ड के आधार पर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. अन्य मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई है. शिविर में समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव विनोद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष निशांत नारायण के अलावा राजेश सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संतोष कुमार, नरेश यादव, सुशील सिंह, प्रभाकर ओझा, मनोज झा, उमेश सिंह, डीके मिश्रा, ज्योति कुमारी, राजेश्वर राम, मनोज कुमार आदि समिति के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: मानस प्रचार समिति ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
Leave a Comment