Search

 
 
 

धनबाद : श्री राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव के दौरान मंगल पाठ का आयोजन

 
राजस्थानी परिधान में आयी 600 महिलाओं ने मंगल पाठ में लिया हिस्सा, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
Jharia : झरिया के लक्ष्मनिया मोड़ स्तिथ श्री राणी सती मंदिर में बुधवार 13 सितंबर को तीन दिवसीय श्री भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ का आयोजन किया गया. गिरिडीह के सुप्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक आकाश परिचय ने मंगल पाठ कराया. जिसमें राणी सती दादी जी का जन्म से लेकर सती होने तक का वर्णन किया गया. राजस्थानी परिधान में आयी लगभग 600 महिलाओं ने मंगल पाठ में हिस्सा लिया. [caption id="attachment_757386" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BHAJAN-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> मंगल पाठ में राजस्थानी वेशभूषा में शामिल मारवाड़ी महिलाएं[/caption] मंगल पाठ के दौरान भजन का भी दौर चला. सारे घर में डंका बाजे मां राणी सती दादी जी का.. नारायणी म्हारी नारायणी पालने के झूले नारायणी.. दादी जी मेरे घर आयी. मैं तो झूम झूम बाटू मिठाई... जैसे भजनों के साथ श्रद्धालु झुमते भी नज़र आये. इससे पहले मंगलवार को महोत्सव के पहले दिन दादी जी का पाटा पूजन पंडित मुन्ना पांडे द्वारा कराया गया. महोत्सव को लेकर दादी जी का दरबार भव्य रूप से सजाया गया. फ़ूलों और लाइटिंग से मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमिटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदी तुलस्यान, प्रकाश झुनझुनवाला, नथमल अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगडिय़ा, नरेश अग्रवाल, अनिल खेमका, संदीप सांवरिया, अनिल चौधरी, संजय झुनझुनवाला, गोपाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, संदीप कटेसरिया, आलोक अग्रवाल व अन्य सक्रिय रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sandeep-paswan-the-new-executive-officer-of-chirkunda-municipal-council-took-charge/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने संभाला पदभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही