Search

 
 
 

धनबाद: व्यवसाय में क्रांति लाने के लिए तैयार है मंगरस मछली : डॉ विवेक कुमार

 

पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार के व्यवसायियों का सम्मेलन संपन्न

Maithon : मैथन डैम के शांति निवास में 26 जुलाई बुधवार को मछली व्यवसाय में क्रांति विषय पर पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के व्यवसायियों का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में 25 से अधिक बड़े व्यवसायी मौजूद थे. सम्मेलन में डॉ विवेक कुमार ने बताया कि मछली व्यवसाय में मंगरस मछली क्रांति लाने के लिए तैयार है. मंगरस मछली व्यवसाय को संगठित रूप से संचालित करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के व्यवसायियों को जोड़ा जाएगा, ताकि इस व्यवसाय को संगठित रूप देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और इस रोजगार में अच्छी आमदनी की जा सके. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सहित पूरे देश में करीब सात हजार करोड़ का मछली व्यवसाय होता है. अधिकतर मछलियां पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार जैसे प्रदेशों मे खपाई जाती हैं. कहा कि संगठित रूप से पांच हजार करोड़ रुपये तक का व्यवसाय हो सकता है. कहा कि मंगरस फिस एक ऐप भी खोला जाएगा, जिसके जरिये आम लोग भी यह मछली मंगवा सकते हैं. सम्मेलन में तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे. एक साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की. मौके पर मो निहाल, इकबाल खान, शफीर खान, बापी, मेराज खान, धनंजय, शाहरुख खान, तनवीर इलाही खान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही