Search

 
 
 

धनबाद : असर्फी अस्पताल में धूमधाम से मनी महर्षि चरक की जयंती

 
Bhuli : विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड इकाई की ओर से सोमवार 21 अगस्त को धनबाद के असर्फी अस्पताल सभागार में महर्षि चरक की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमकुम, विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरेंद्र पाठक व असर्फी हॉस्पिटल के निदेशक उदय प्रताप सिंह ने भगवान धन्वंतरी व महर्षि चरक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. जिला आयुर्वेद चिकित्सा पदाधिकारी डॉण् अमरेंद्र पाठक ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महर्षि चरक के योगदान की विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड इकाई के प्रदेश सचिव डॉ. टीके साहा व धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप सिंह नें किया. मौके पर विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड इकाई के अध्यक्ष आरएस तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. बीके कश्यप, असर्फी अस्पताल के संतोष सिंह, मुख़्तार अंसारी, डॉ. अनिल कुमार, डॉण् एसके वर्मा, डॉ. एनसी विश्वास आदि  उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-ranchi-and-garhwa-players-won-the-state-level-badminton-under-19/">गोड्डा

: राज्यस्तरीय बैडमिंटन अंडर 19 में रांची व गढ़वा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही