Search

 
 
 

धनबाद : चापापुर कोलियरी में मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

 
Nirsa : निरसा की चापापुर कोलियरी स्थित बीसीकेयू कार्यालय के समक्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई. यूनियन नेताओं, कार्यकर्ताओं व मजदूरों ने नेताजी की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव अगम राम ने कहा कि देश की आजादी में सुभाषचंद्र बोस का योगदान अतुल्य है. देश की आजादी के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया. समारोह में कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी, कार्मिक अधिकारी के अलावा अमित मुखर्जी, बुद्धि राम, डी मानिकपुरी, परेश सोरेन, साधन चटर्जी, सुरेश रविदास, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-court-mod-became-a-flower-garden-in-cold-weather-selling-more-than-2500-plants-daily/">धनबाद

: सर्द मौसम में फूलों का बाग बना कोर्ट मोड़, रोज 2500 से अधिक पौधों की बिक्री  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही